ब्रह्मपुत्र नदी // brahmaputra river

rajexaminfo.com
3 Min Read
  • उद्गम: मानसरोवर झील (तिब्बत) (चेमायुंगडुंग ग्लेशियर)
  • संगम: बंगाल की खाड़ी
  • लंबाई: 2900 किमी

brahmaputra river की विशेषताएँ:

  • यह भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।
  • इस नदी का प्रवेश तिब्बत से भारत में याग्याप दर्रे से होता है।
  • भारत में यह अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में बहती है।
  • इसे विभिन्न स्थानों पर विभिन्न नामों से जाना जाता है:
  • सांगपो (शुद्ध करने वाला) – तिब्बत
  • दिहांग – अरुणाचल प्रदेश
  • ब्रह्मपुत्र – असम
  • जमुना – बांग्लादेश में प्रवेश पर
  • मेघना – बांग्लादेश में पदमा के मिलने पर

असम में विशेषताएँ:

  • असम में यह नदी गुम्फित रूप में बहती है, जिससे माँजुली नदी द्वीप का निर्माण होता है, जो विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। इस नदी द्वीप पर मीशिंग जनजाति निवास करती है। इसे हाल ही में असम सरकार द्वारा जिला घोषित किया गया है।
  • बह्मपुत्र नदी असम में रैम्प घाटी में प्रवाहित होती है, जो भारत की एकमात्र रैम्प घाटी में बहने वाली नदी है।

brahmaputra river की संरचनाएँ और परियोजनाएँ:

  • इस नदी पर तिब्बत में यारलांग सांगपो बांध निर्मित है, जो भारत और चीन का विवादित बांध है।
  • इस नदी पर तिब्बत में चीन द्वारा निर्मित जैम जल विद्युत परियोजना विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित जल विद्युत परियोजना है।

नगर:

  • असम में गोहाटी और डिब्रूगढ़ नगर इस नदी के तट पर स्थित हैं।

brahmaputra river की सहायक नदियाँ:

brahmaputra river
  • दिबांग नदी: यह नदी अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों से निकलकर असम में ब्रह्मपुत्र में मिलती है।
  • लोहित नदी: यह नदी अरुणाचल प्रदेश से निकलकर असम में ब्रह्मपुत्र में मिलती है। इस नदी पर वर्ष 2017 में ढोला-सादिया पुल का निर्माण किया गया, जो भारत का सबसे बड़ा नदी पुल है। हाल ही में इसका नाम बदलकर भूपेन हजारिका पुल किया गया।
  • धनश्री नदी: यह नदी नागालैंड की पहाड़ियों से निकलकर असम में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती है।
  • सुबनसिरी नदी: यह नदी तिब्बत से निकलकर भूटान, अरुणाचल प्रदेश और असम में बहते हुए ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती है। यह ब्रह्मपुत्र नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है।
  • मानस नदी: यह नदी तिब्बत से निकलकर भूटान और असम में बहते हुए ब्रह्मपुत्र नदी में गिरती है।
  • तिस्ता नदी: यह नदी सिक्किम में जेमू ग्लेशियर से निकलकर बांग्लादेश में जमुना नदी में मिलती है। तिस्ता नदी जल विवाद भारत और बांग्लादेश के मध्य है।
कावेरी नदी

Kaveri Nadi // कावेरी नदी

कावेरी नदी दक्षिणी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है, जिसे दक्षिण की गंगा…

Read More
नर्मदा नदी

नर्मदा नदी // Narmada River

नर्मदा नदी, भारतीय उपमहाद्वीप की प्रमुख और ऐतिहासिक नदियों में से एक है। मध्य भारत…

Read More
गंगा नदी

गंगा नदी

उद्गम – गंगोत्री (उत्तराखंड) संगम – बंगाल की खाड़ी  गंगा नदी बांग्लादेश में बह्मपुत्र नदी…

Read More
सिंधु नदी

सिंधु नदी

उद्गम: मानसरोवर झील, तिब्बतसंगम: अरब सागरलंबाई: 2880 किमी / 2900 किमीभारत में लंबाई: 1114 किमी…

Read More
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *