
आपका स्वागत है! इस क्विज़ में हम साधारण ब्याज के सिद्धांतों और गणनाओं पर आधारित प्रश्नों का सामना करेंगे। यह टेस्ट न केवल आपके गणितीय कौशल को परखने का अवसर देगा, बल्कि आपको साधारण ब्याज की मूल बातें समझने में भी मदद करेगा।
प्रत्येक प्रश्न के लिए सही उत्तर देने पर आपको अंक मिलेंगे, और अंत में आपके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। चलिए, इस ज्ञानवर्धक अनुभव में शामिल होते हैं और साधारण ब्याज की दुनिया में अपने ज्ञान का विस्तार करते हैं!
शुभकामनाएँ!
साधारण ब्याज पर MCQ Quiz
1. P ने 9000 रु का ऋण 8.5 % साधारण ब्याज की दर पर 2 वर्ष 8 माह के लिए लिया, तो उसे कुल कितनी राशि पुनः लौटानी होगी ?
2. श्रीमान X के पास एक निश्चत राशि है उसने कुछ राशि 10% सरल ब्याज की दर से ओर शेष राशि 12% सरल ब्याज की दर से बैंक में जमा करवाई। …
3. कितने वर्षों में 12% वार्षिक दर से 3000 रु का साधारण ब्याज 1080 रु हो जाएगा ?
4. साधारण ब्याज की किस दर से किसी धन का 10 वर्ष का ब्याज उस धन का ⅖ होगा ?
5. 500 रु पर 1 वर्ष का सरल ब्याज 1% मासिक दर से क्या होगा ?
6. एक व्यक्ति ने बैंक से कुछ रुपये 15% वार्षिक ब्याज की दर से उधार लिए। अगर तीन साल बाद वह 7250 रु वापिस करता है तो उसने कितने रुपये उधार लिए थे ?
7. 500 रु का 6 महीने का 8% की छमाही दर से ब्याज होगा ?
8. यदि किसी धन का 8% की दर से 5 वर्ष में साधारण ब्याज रु 640 हो तो मूलधन क्या होगा ?
9. साधारण ब्याज की किस दर से कोई धन 8 वर्ष में दुगुना हो जाएगा ?
10. एक धनराशि पर साधारण ब्याज उस राशि का 1/16 है। इसमें यदि वर्षो की संख्या, वार्षिक प्रतिशत दर की संख्या के बराबर हो तो वार्षिक प्रतिशत दर कितनी है ?
11. किसी धनराशि पर किसी वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज, मूलधन का 25/16 है। यदि दर प्रतिशत तथा वर्षो में समय को प्रदर्शित करने वाली संख्या बराबर हो तो ब्याज की दर है ?
12. प्रकाश रु 20000 में से कुछ राशि 8% की साधारण वार्षिक ब्याज दर पर ओर शेष राशी 4/3% की साधारण वार्षिक ब्याज की दर पर उधार देता है। वर्ष के अंत में उसे रु 800 की आय अर्जित होती है। 8% ब्याज की दर पर उधार दी गई राशि होगी ?
13. साधारण ब्याज पर एक निश्चित धनराशि 20 वर्ष में इसकी तिगुना हो जाती है। इसी साधारण ब्याज की दर पर यह कितने वर्ष में इसकी दुगुना होती है ?
14. 4.5 % प्रतिवर्ष की साधारण ब्याज दर से रु 450 की राशि पर रु 81 का लाभ पाने के लिए कितना समय लगेगा ?
15. अस्मिता ने रु 9534 की एक राशि 4 प्रतिशत प्रतिवर्ष की साधारण ब्याज की दर से किसी निश्चित समयावधि पश्चात कुल रु 11442 की राशि प्राप्त करने के लिए निवेश किया। कुल राशि प्राप्त करने के लिए उसने कितने वर्षों के लिए निवेश किया ?
16. दीपक ने रु 21250 की एक राशि का 6 वर्षो के लिए निवेश किया। 6 वर्षो पश्चात वह किस साधारण ब्याज की दर से कुल राशि रु 26350 प्राप्त करेगा ?
17. किसी धन का 4 वर्ष का साधारण ब्याज मूलधन का ⅕ है। ब्याज की वार्षिक दर होगी ?
18. कोई धनराशि 5 % वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 6 वर्ष में रु 2613 हो जाती है। समान दर से वह कितने समय मे रु 3015 हो जाएगी ?
19. एक साहूकार को पता चलता है कि साधारण ब्याज दर 13% वार्षिक में 0.5% की गिरावट होने पर उसकी वार्षिक आमदनी में रु 104 की कमी हो जाती है। उसकी उधार दी गई पूंजी है ?
20. एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज की किसी दर से 6 वर्षो में तिगुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह पांच गुना हो जाएगी ?