पशुओ मे टीकाकरण स्वास्थ्य कैलेंडर
दोस्तो ये पशुओ मे टीकाकरण एव स्वास्थ्य कैलेंडर संबंधित के नोट्स विभिन्न एग्जाम के लिए उपयोगी है जैसे पशु परिचर भर्ती, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती ओर उन सभी एग्जाम के लिए उपयोगी है जिसमे पशु विज्ञान को सिलेबस मे दिया गया हो
Contents
पशुओ मे टीकाकरण स्वास्थ्य कैलेंडर1 भेड़ – पशुओ मे टीकाकरण2 गाय-भैंस – पशुओ मे टीकाकरणगलघोंटू रोग के लक्षण बचाव व सावधानियां ब्रूसेला रोग – पशुओ मे टीकाकरणलक्षण – रोग नियंत्रण – बचाव व सावधानियां ब्लैक क्वार्टरखुरपका मुंहपका भेड़ व बकरी का स्वास्थ्य कैलेंडर – पशुओ मे टीकाकरण एव स्वास्थ्य कैलेंडरकृमिनाशक डिपिंग (बाथ स्नान) – पशुओ मे टीकाकरण
पशुओ मे टीकाकरण एव स्वास्थ्य कैलेंडर के नोट्स को हमने व्यवस्थित नोट्स उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किया गया है ये नोट्स अशोक सर की क्लासेस के आधार पर बनाये गए है
इन पशुओ मे टीकाकरण एव स्वास्थ्य कैलेंडर नोट्स को हमने विभिन्न चरणों मे पूरा किया है
1 भेड़ – पशुओ मे टीकाकरण
माह | टीका |
जनवरी माह | फ़ीडकिया टीका (मेमने) |
फरवरी माह | PPR टीका (मेमने) |
अप्रैल-मई | फ़ीडकिया टीका (मेमने) |
ऊन उतारने के 21 दिन बाद कृमिनाशक दवा से नहलाना | |
जून माह | प्रजनन की तैयारी |
जुलाई माह | फ़ीडकिया टीका (व्यस्क) |
अगस्त माह | अंत कृमि नाशक दवा |
सितंबर-अक्टूबर माह | फ़ीडकिया टीका (मेमने) |
नवम्बर माह | PPR टीका (मेमने) |
दिसम्बर माह | भेड़ माता का टीका |
2 गाय-भैंस – पशुओ मे टीकाकरण
जनवरी माह | खुरपका- मुंहपका (अगस्त-सितंबर माह) |
फरवरी माह | खुरपका-मुंहपका (अगस्त-सितंबर माह) |
अप्रैल माह | कृमिनाशक दवा पिलाना |
मई जून माह | गलघोंटू, लँगड़ा बुखार |
जुलाई माह | कृमिनाशक दवा पिलाना |
अगस्त-सितंबर | कृमिनाशक दवा का छिड़काव |
अक्टूबर-नवम्बर | गर्भित पशुओ को संतुलित आहार |
दिसम्बर-जनवरी | निमोनिया रोग से बचाव |
गलघोंटू
- छुतदार संक्रामक – जीवाणु जनित रोग
- अधिक नमी + वर्षा ओर शीत ऋतु मे आक्रमण
- रोग का फैलाव – रोगी पशु के जुठे चारे + दाने से
- रोगी पशु के बिछावन के सम्पर्क में आने पर
रोग के लक्षण
- तेज बुखार + आंखे लाल व सूजी हुई
- आंख नाक से स्त्राव, मुँह से लार का गिरना
- गर्दन और आगे की टांगो के बीच सूजन
- सांस लेते समय तकलीफ, घुर्र-घुर्र की आवाज एव दम घुटने से मृत्यु
बचाव व सावधानियां
- स्वस्थ पशु को चारा, दाना, पानी आदि रोगी पशु से पहले देवे
- रोगी पशु को स्वस्थ पशु से अलग रखे
- वर्षा ऋतु शीत ऋतु में रोग संभावित क्षेत्रों में पुनः टीकाकरण अवश्य कराए
- पशु आवास नमी रहित रखे
ब्रूसेला रोग – पशुओ मे टीकाकरण
- रोगकारक – ब्रूसेला समूह जीवाणु
लक्षण –
- तेज बुखार, सुस्ती, बेचैनी व दूध में कमी
- योनि से भरा सफेद मवाद युक्त स्त्राव
- अंतिम तीन माह में गर्भपात
- समय से पूर्व ब्याने के लक्षण
- गर्भपात के पश्चात जेर का समय पर नही गिरना
- नर पशुओ मे बुखार, जोड़ो तथा अंडकोषों मे सूजन
रोग नियंत्रण –
- राज बगाल प्लेट एगलुटिनेशन व एलीसा परीक्षण
- 5-8 माह की आयु के मादा पशुओ मे ब्रूसेला स्टोन-19 द्वारा टीकाकरण
- ग्राम स्तर पर मिल्क रिंग टेस्ट के माध्यम से पशु झुन मे ब्रूसेला के स्तर की जांच
बचाव व सावधानियां
- योनि स्त्राव की प्रयोगशाला में जांच कराए
- गांव के नर सांड का परीक्षण अवश्य कराए
- पहले गर्भपात हो चुके पशुओ के गर्भधारण पर बच्चा होने तक निगरानी रखे
- गर्भधारण करने में असमर्थ पशुओ की जांच कराए
- NOTE – यह रोग पशुओ से मनुष्य मे भी फैलता है
ब्लैक क्वार्टर
- टीकाकरण की विधि – साल में एक बार जून माह
खुरपका मुंहपका
- टीकाकरण – वर्ष में 2 बार
भेड़ व बकरी का स्वास्थ्य कैलेंडर – पशुओ मे टीकाकरण एव स्वास्थ्य कैलेंडर
क्रम संख्या | रोग का नाम | उपचार | सुरक्षा अवधि |
1 | खुरपका मुंहपका रोग (FMD) | शरीर के मांस वाले भाग में | 8 माह तक |
2 | बकरी मे चेचक | 1 वर्ष तक | |
3 | P.P.R. पशुओ की खाल के नीचे (3 माह की बकरी मे होता ) | 3 वर्ष तक | |
4 | H. S. | 6 माह तक |

कृमिनाशक
- कृमिनाशक – पेट के कीड़ों का नाशक। यह वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले पिला देनी चाहिए व बाद में अक्टूबर ओर दिसम्बर माह में पिलाएं
- यह सभी आयु वर्ग के पशु को पिलानी चाहिए
- यह वर्ष में 2 बार पिला देनी चाहिए
डिपिंग (बाथ स्नान) – पशुओ मे टीकाकरण
- जुओं, किलनी, माइट, कीड़ो से बचाव हेतु वर्ष में 2 बार स्नान कराना चाहिए
- प्रथम स्नान जुलाई माह में एव दूसरी बार अक्टूबर माह में कराते है
- 3 माह से ऊपर के सभी आयु वर्ग के पशु को करानी चाहिए