पशुओ का वर्गीकरण
दोस्तो ये पशुओ का वर्गीकरण के नोट्स विभिन्न एग्जाम के लिए उपयोगी है जैसे पशु परिचर भर्ती, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती ओर उन सभी एग्जाम के लिए उपयोगी है जिसमे पशु विज्ञान को सिलेबस मे दिया गया हो
Contents
पशुओ का वर्गीकरण के नोट्स को हमने व्यवस्थित नोट्स उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किया गया है ये नोट्स अशोक सर की क्लासेस के आधार पर बनाये गए है
इन पशुओ का वर्गीकरण के नोट्स को हमने विभिन्न चरणों मे पूरा किया है
आमाशय के आधार पर पशुओं का वर्गीकरण
1 रुमन्थी
- यह पशु जुगाली करने वाले होते है इनका आमाशय 4 भागो मे विभक्त होता है उदाहरण गाय, भैंस, भेड़, बकरी
- Note इनके खुर 2 भागो मे बंटे रहते है
आमाशय के चारो भाग एव उनके कार्य
a रूमेन
- यह आमाशय का प्रथम व सबसे बड़ा भाग होता है जिसमे पदार्थों का pH मान 5.8 से 6.8 तथा तापक्रम 39℃ होता है
b रेटिकुलम
- यह द्वितीय भाग है जो मधुमक्खी के छते जैसा होता है इसलिए इसे हनिकोम भी कहा जाता है
c ओमेजम
- यह अंडाकार भाग होता है इसमे उपस्थित खाद्य पदार्थो मे पानी की मात्रा लगभग 80-90 % पाई जाती है इसका प्रमुख कार्य पानी की मात्रा को लगभग 30% कम करना या शरीर से पानी हटाने का काम होता है
d एबोमेजम
- यह रूमन्थी पशुओ के आमाशय का अंतिम व वास्तविक भाग सत्य आमाशय होता है यह ग्रंथित भाग है जिसमे पाच रसों का स्त्राव होता है
2 अरूमन्थी
- यह पशु जुगाली नही करते है इन पशुओ का आमाशय 1 भाग से मिलकर (एबोमेजम) बना होता है जिसे वास्तविक आमाशय / सत्य आमाशय कहते है
- Note – इनमे खुर नही पाये जाते है
- उदाहरण – घोड़ा, गधा, हाथी, सूअर, ख़च्चर
3 सुडो रुमन्थी
- यह पशु जुगाली करने वाले होते है इन पशुओ का आमाशय 3 भागो से मिलकर बना होता है तथा ओमेज भाग अनुपस्थित रहता है जिस कारण इन पशुओ मे पानी का कम हास होता है अतः यह 3-4 दिन तक बिना पानी पिये रह सकता है उदाहरण – ऊंट
कार्य के आधार पर पशुओ का वर्गीकरण
1 दुधारू पशु
- ये पशु जो अच्छी मात्रा में दूध देते है उदाहरण गाय, भैंस आदि
2 कृषि कार्य मे उपयोगी
- ऊंट, नागौरी व हरियाणवीं नस्ल के बैल
3 भारवाही / लहू पशु
- ऊंट, गधा, खच्चर व घोड़ा
- ऊंचाई पर माल चढ़ाने हेतु हिमालयन क्षेत्रों में खच्चर एक उपयोगी जानवर है
4 सुरक्षा में उपयोगी
- जैसलमेरी ऊंट भारत पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा में BSF द्वारा काम मे लिए जा रहे है
5 ऊंट व बाल
- याक, बकरियो व भेड़ो से प्राप्त होती है
पशुओ से संबंधित सामान्य वर्गीकरण
पशु | समूह | मैथुन क्रिया | बच्चा देने की क्रिया | नवजात | युवा मादा | युवा नर | प्रौढ़ मादा | प्रौढ़ नर | बंधियाकृत नर |
गाय | हर्ड | सर्विंग | काविंग | कॉफ | हिपर कॉफ | बुल कॉफ | काऊ (गाय) | बुल (सांड) | बुलक |
भैंस | हर्ड | सर्विंग | काविंग | बफेलो कॉफ | हिपर कॉफ | बफ़ेलो कॉफ | बफेलो | बुल (भैंसा) | रेम |
भेड़ | फ्लॉक | टपिंग | लेबिंग | लेम्ब | मादा लेम्ब | नर लेम्ब | इव | रेम | वीडर |
बकरी | फ्लॉक | सर्विंग | किडिंग | किड | मादा किड (नैनी) | नरकिंड | डोई | बक | बक |
मुर्गी | फ्लॉक | सर्विंग | हैचिंग | चिक | पुलेट | कोकरेल | हेन | कोक | केपन |
क्रम संख्या | वैज्ञानिक नाम | कुल | CN | मांस | |
1 | देशी गाय | बोस इंडिकस | बोवीडी | 58 | बीफ |
2 | विदेशी गाय | बोस टारटस | बोवीडी | 60 | बीफ |
3 | जलीय भैंस | बुबेलस बुबेलिन्स | बोवीडी | 50 | बफन |
4 | दलदली भैंस | बुबेलिन्स कार्बोनेन्सिस | बोवीडी | 48 | केराबीफ़ |
5 | बकरी | कापरा हिरकस | बोवीडी | 60 | चेवन / शेवन |
6 | भेड़ | ओविस एराइस | बोवीडी | 54 | मटन |
7 | ऊंट | केमेलस ड्रोमेडेरिन | केमेलिडी | 74 | |
8 | मुर्गी | गेलैस ड्रोमेस्टिक | फेसिओंमिएडी | 78 | चिकन |
- राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संस्थान ब्यूरो (N.B.A.G.R करनाल) के अनुसार विभिन्न पशुओं को पंजीकृत नस्लो की संख्या (अक्टूबर 2023 तक )
पशु | गाय | भेंस | बकरी | भेड़ | ऊंट |
नस्लो की संख्या | 53 | 44 | 37 | 20 | 9 |
