गंगा नदी

rajexaminfo.com
7 Min Read
  • उद्गम – गंगोत्री (उत्तराखंड)
  • संगम बंगाल की खाड़ी 
  • गंगा नदी बांग्लादेश में बह्मपुत्र नदी के साथ मिलकर मेघना नदी के रूप में बंगाल की खाड़ी में मिलती है
  • पश्चिम बंगाल में गंगा नदी की शाखा हुगली नदी निकलकर बंगाल मस बहते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है जिस पर कलकत्ता शहर स्थित है
  • हुगली / गंगा व बह्मपुत्र नदियों के मध्य सुंदर वन डेल्टा निर्मित होता है जो पश्चिम बंगाल व अधिकांश बांग्लादेश में स्थित है यह विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है 
  • गंगा नदी की लंबाई 2525 किमी (भारत) + 25 (बांग्लादेश) 
  • यह भारत मे सर्वाधिक बहने वाली सबसे लंबी नदी है तथा भारत का सर्वाधिक अपवाह क्षेत्र इसी नदी का है
  • अपवाह क्षेत्र – उत्तराखंड (न्यूनतम), उत्तरप्रदेश (सर्वाधिक), बिहार, पश्चिम बंगाल 
  • स्थित प्रमुख नगर
  • प्रमुख बांध 
  • टिहरी बांध –
    • यह उत्तराखंड में भागीरथी व भिलांगना नदियों के संगम पर निर्मित है यह भारत का सबसे ऊंचा बांध (261 मीटर) है
    • यह भारत का ऐसा बांध है जो पर्यावरण आधारित विवादित बांध है
  • फरक्का बांध – 
    • यह पश्चिम बंगाल में गंगा नदी पर हुगली नदी के सांखन से पूर्व निर्मित बांध है जो भारत व बांगलादेश के मध्य विवादित है
  • प्रमुख तथ्य
    • वर्ष 2008-09 में गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया 
    • 2009 में गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया। 
    • वर्ष 2015 में गंगा नदी की साफ सफाई व संरक्षण हेतु नमामि गंगे परियोजना प्रारम्भ की जो 2015 से 2020 तक गंगा नदी की साफ सफाई अपशिष्ट प्रबंधन तथा जैव विविधता संरक्षण हेतु 20000 करोड़ रुपये की योजना थी
  • गंगा नदी की सहायक नदियां
    • बाई ओर मिलने वाली 
      • रामगंगा
      • गोमती
      • घाघरा
      • गंडक
      • कोसी
      • महानन्दा
    • दाई ओर मिलने वालीं नदियां 
      • यमुना
      • सोन
      • दामोदर

रामगंगा – 

  • यह नदी कुमायूं हिमालय (अल्मोड़ा उत्तराखंड) से निकलकर कन्नौज में गंगा में मिलती है
  • यह नदी उत्तराखंड में जिमकार्बेट राष्ट्रीय उद्यान में से बहते हुए निकलती है जिसका नाम हाल ही में रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया

गोमती नदी – 

  • यह नदी उत्तरप्रदेश में गोमत ताल से निकलकर उत्तरप्रदेश में वाराणसी से आगे गंगा में मिलती है
  • इस नदी पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित है

घाघरा नदी – 

  • यह नदी तिब्ब्त में मानसरोवर झील के पास से निकलकर नेपाल में बहते हुए उत्तरप्रदेश में प्रवेश करती है तथा बिहार में पटना से पहले गंगा में मिलती है
  • इस नदी को नेपाल में कर्णाली नदी के नाम से जाना जाता है
  • उत्तरप्रदेश में इसकी सहायक नदी सरयू नदी पर अयोध्या शहर स्थित है

गढ़क नदी – 

  • यह नेपाल में काली नदी व त्रिशूली नदियों के मिलने से निर्मित होती है तथा भारत मे उत्तरप्रदेश व बिहार में बहते हुए पटना के आगे गंगा में मिलती है
  • नेपाल के मैदानों में इसे नारायणी नदी कहा जाता है तथा भारत मे इसे गंडक नदी कहा जाता है

कोसी नदी – 

  • यह नदी नेपाल हिमालय से निकलकर बिहार में गंगा नदी में मिलती है
  • कोशानु बांध इस नदी पर भारत द्वारा नेपाल में निर्मित किया गया जिसका उद्देश्य बिहार में आने वाली बाढ़ का नियंत्रण करना है
  • यह नदी अपने साथ अत्यधिक अवसाद बहाकर लाती है तथा अपने मार्ग में जमा करती है जिसके कारण इसके मार्ग में परिवर्तन होता है तथा बिहार में बाढ़ आती है इसी कारण इसे बिहार का शोक कहा जाता है 

महानन्दा नदी – 

  • यह पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग की पहाड़ियों से निकलकर बिहार व पश्चिम बंगाल की सीमा बनाते हुए बांग्लादेश में पदमा में मिलती है

यमुना नदी – 

  • यह नदी यमुनोत्री (उत्तराखंड) से निकलकर प्रयागराज में गंगा में मिलती है
  • इसकी लम्बाई 1350 किमी है जो भारत की सबसे लंबी सहायक नदी है 
  • यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व उत्तरप्रदेश राज्यो में बहती है
  • इस नदी पर दिल्ली, आगरा, मथुरा, इटावा नगर स्थित है 
  • गंगा व यमुना नदियों के संगम स्थल पर कुम्भ का आयोजन किया जाता है
  • यमुना नदी जल विवाद – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व राजस्थान के मध्य है
  • यमुना में सहायक नदियों के रूप में चम्बल, केन, बेतवा आदि प्रमुख है
  • केन व बेतवा नदियां, नदी जोड़ो परियोजना के तहत प्रथम घोषित नदियां है जिन्हें जोड़ने की घोषणा की गई हाल ही में उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के मध्य इसकी सहमति बनी। 

सोन नदी – 

  • यह नदी अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर बिहार में पटना के पास गंगा में मिलती है
  • उत्तरप्रदेश में इसकी सहायक नदी – रिहन्द नदी पर गोविंद वल्लभ भाई पन्त सागर परियोजना निर्मित है जो उत्तरप्रदेश की सबसे बड़ी बहुद्देश्यीय परियोजना है
  • ऐसी नदिया जिनका उद्गम भारत मे एक ही स्थान पर होता है परंतु प्रवाह एक दूसरे के विपरीत होता है – सोन व नर्मदा नदियां 
  • ऐसी नदियां जिनका उद्गम भारत मे नही होता है परंतु उनका प्रवाह भारत मे एक दूसरे के विपरीत होता है – सिंधु व बह्मपुत्र नदी 

दामोदर नदी – 

  • यह नदी छोटा नागपुर के पठार से निकलकर पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी के तट के निकट हुगली में मिल जाती है
  • इसे बंगाल का शौक भी कहते है 
  • यह नदी छोटा नागपुर के पठार को दो हिस्सों में विभाजित करती है 
    • हजारीबाग का पठार
    • रांची का पठार
  • इस नदी पर निर्मित दामोदर नदी घाटी परियोजना (1948 में ) भारत की प्रथम बहुउद्देश्यीय परियोजना है 
  • इस नदी के प्रवाह क्षेत्र में अत्यधिक रसायनों का विलय व खनिजो के विलय के कारण यहां जीवन संभव नही है इसी कारण इस नदी को जैविक मरुस्थल भी कहा जाता है

अगर आप भारत भूगोल से संबंधित अन्य तथ्य या टॉपिक पढ़ना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे – भारत भूगोल

अगर आप भारत भूगोल से संबंधित किसी टॉपिक के पुराने प्रश्न या टेस्ट या quiz देना चाहते है तो यहा क्लिक करे – भारत भूगोल MCQ

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *