भारत की कर्क रेखा और मानक समय रेखा देश की भौगोलिक और समय संबंधित महत्वपूर्ण विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। कर्क रेखा, जो कि उत्तरी गोलार्ध के मानचित्र पर 23.5° उत्तर अक्षांश पर स्थित है, भारत के विभिन्न हिस्सों को दो भागों में बांटती है और यह देश की जलवायु और मौसम पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। दूसरी ओर, मानक समय रेखा भारत के सभी हिस्सों के लिए एक समान समय व्यवस्था प्रदान करती है, जिससे देशव्यापी समन्वय और व्यवस्था बनाए रखना आसान होता है। यह रेखा, जो कि 82.5° पूर्वी देशांतर पर स्थित है, भारत के समय को एक समान और व्यवस्थित बनाती है। इस लेख में, हम इन दोनों महत्वपूर्ण रेखाओं के भौगोलिक महत्व और उनके प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।
भारत की कर्क रेखा कितने राज्यों से निकलती है
कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से निकलती है जो भारत के निम्नलिखित 08 राज्यो से निकलती है।
भारत मे कर्क रेखा पर आने वाले राज्यों के नाम
- गुजरात
- राजस्थान
- मध्यप्रदेश
- छतीसगढ़
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
- त्रिपुरा
- मिजोरम
कर्क रेखा से संबंधित अन्य तथ्य
- कर्क रेखा सर्वाधिक मध्यप्रदेश से निकलती है
- जबकि न्यूनतम त्रिपुरा राज्य में से निकलती है
- झारखंड की राजधानी रांची कर्क रेखा पर स्थित है
- जबकि इन 08 राज्यो में से राजस्थान की राजधानी जयपुर कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है
- कर्क रेखा व भारत की मानक समय रेखा छतीसगढ़ में कोरिया में आपस मे मिलती है
- मणिपुर कर्क रेखा के ऊपर स्थित है
भारत मे कर्क रेखा से गुजरने वाले राज्यों की ट्रिक
राम झा के छ बंगु मित्र
भारत की मानक समय रेखा रेखा कितने राज्यों से गुजराती है
- भारत की मानक समय रेखा –
- 82°30’ पुर्वी देशान्तर रेखा है जिस पर समय का मानकीकरण उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर में नैनी नामक स्थान पर किया गया।
- भारत का मानक समय विश्व के मानक समय से 5:30 घण्टे आगे है
- भारत की मानक समय रेखा निम्नलिखित 05 राज्यों से निकलती है
भारत की मानक समय रेखा से गुजरने वाले राज्यों के नाम लिखो
- उत्तरप्रदेश
- मध्यप्रदेश
- छतीसगढ़
- उड़ीसा
- आंध्रप्रदेश
भारत के मानक समय रेखा से गुजरने वाले राज्य की इमेज

भारत मे कर्क रेखा से गुजरने वाले राज्यों की फोटो इमेज

रक्त BLOOD MCQ / TEST
Easy MCQs on Blood – Learn and Practice! Hello! Are you learning about blood in…
Rajasthan Police Constable Vacancy
पद का नाम राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल सूचना की दिनांक 09 अप्रेल 2025 भर्ती के बारे…
राजस्थान के जनजातीय आंदोलन MCQ / TEST
राजस्थान के जनजातीय आंदोलन पर आधारित MCQ टेस्ट राजस्थान, जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर और विविधता…