भारत का अक्षांश और देशांतर विस्तार

rajexaminfo.com
3 Min Read

दोस्तों हम आज जानेंगे की भारत का अक्षांश एवं देशान्तरिय विस्तार के बारे मे अध्ययन करेंगे इसके साथ ही भारत का पश्चितम एवं पूर्वतम कौनसे बिन्दु है तथा इनकी किस राज्य मे अवस्थिति है

भारत का अक्षांशीय विस्तार

अक्षांश

  • 8°4’ से 37°6’ उतरी अक्षांश

अक्षांशीय विस्तार का प्रभाव

  • कुल अक्षांशीय विस्तार – 29°2’ 
  • अक्षांशीय विस्तार का प्रभाव
    • लगभग 30° का अक्षांशीय विस्तार होने के कारण भारत मे विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियां पाई जाती है तथा मृदा एवं वनस्पति के प्रकारों में भी विविधता दिखती है

उत्तरतम अक्षांश

  • 37°6’ उतरी अक्षांश

उत्तरतम बिंदु

  •  इंदिरा कोल

दक्षिणतम अक्षांश

  • 8°4

दक्षिणतम छोर

  • कन्याकुमारी

दक्षिणतम बिंदु

  • इंदिरा पॉइंट (6°45’ उतरी अक्षांश) ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित) पहले इसे पिगलेमियन पॉइंट या पारसन पॉइंट कहते है

मुख्य भूभाग का दक्षिणतम बिन्दु

  • 8°4’ उतरी अक्षांश कन्याकुमारी (तमिलनाडु) कन्याकुमारी से भूमध्य रेखा केवल 876 किमी. दक्षिण में है

भारत का अक्षांशीय गोलार्द्ध

  • उतरी गोलार्द्ध

भारत का देशांतरीय विस्तार

देशांतर

  • 68°7’ से 97°25’ पूर्वी देशान्तर

कुल देशांतरीय विस्तार

  • 29°18’

पूर्वोतम देशान्तर

  • 97°25’ पूर्वी देशान्तर

पूर्वतम बिंदु

  • किबिथु / वेलांग (अनजाव जिला अरुणाचल प्रदेश)

पश्चिमतम देशान्तर –

  • 68°7’ पूर्वी देशान्तर

पश्चिमतम बिंदु –

  • सरक्रीक / गुहारमोती (कच्छ जिला गुजरात)

भारत का देशांतरीय गोलार्द्ध

  • पूर्वी गोलार्द्ध

भारत का क्षेत्रफल एवं आकृति

  • आकार – चतुष्कोणीय 
  • क्षेत्रफल – 3287263 वर्ग km (विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है) (क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का 7वा बड़ा देश है) 
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व मे दूसरे स्थान पर है 2011 कि जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 121 करोड़ है जो विश्व की जनसंख्या का 17.5% है

अन्य तथ्य

  • भारत का वह बिंदु जहाँ सर्वप्रथम सूर्योदय व सूर्यास्त होता – किबिथु
  • भारत का वह स्थान जहाँ सबसे बाद में सूर्योदय व सूर्यास्त होता – सरक्रीक 
  • भारत के पूर्वतम व पश्चिमतम बिंदु पर सूर्योदय व सूर्यास्त के समय मे अंतर – 29°18’ × 4 min
    • 116 min 72 sec 
    • 1 घण्टा 57 मिंट 12 सेकेंड 

भारत के उपनाम

भारत – 

  • यह नाम प्राचीन भरत शासक के नाम पर रखा गया जो दुष्यंत एवं शकुंतला के पुत्र थे

इंडिया – 

  • यह नाम युनानियों द्वारा दिया गया

हिंदुस्तान – 

  • यह नाम ईरानियों द्वारा दिया गया

अन्य नाम – 

  • प्राचीन ग्रन्थों में भारत के अनेक नाम प्राप्त होते है जैसे – जम्बूवर्ष, हिमवर्ष, आर्यवृत, नाभिवर्ष, अजनाभवर्ष आदि 

संविधान – 

  • भारतीय संविधान में भारत व इंडिया नामो का उल्लेख है 
भारत का अक्षांश और देशांतर विस्तार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *